offlineworks लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
offlineworks लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

photoshop me photo ko alag-alag size me kaise banaye फोटोशॉप में फोटो को अलग-अलग साइज़ में कैसे बनाये

 

photoshop me photo ko alag-alag size me kaise banaye फोटोशोप में फोटो को अलग-अलग साइज़ में कैसे बनाये
photoshop me photo ko alag-alag size me kaise banaye (फोटोशॉप में फोटो को अलग-अलग साइज़ में कैसे बनाये)

अगर आप फोटो का काम करते होंगे तो फोटो की अलग-अलग साइज़ में बनाना और उसको प्रिंट करना ही पड़ता होगा लेकिन सही जानकारी नहीं होने पर फोटो को एक सही साइज़ में बनाना काफी कठिन होता है.govt jobs का या किसी exam का फॉर्म भरते समय पासपोर्ट साइज़,पोस्टकार्ड साइज़,3.4 cm साइज़ और अन्य साइज़ का फोटो लगाना पड़ता है आज का टाइम ऑनलाइन का है जिसमे एक निर्धारित साइज़ और KB या MB में फोटो सबमिट करने को कहा जाता है.ऐसे में हर किसी को सही जानकारी नहीं होता और उनको फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन शॉप के चक्कर काटने पड़ते है 

आज का हमारा ये आर्टिकल इसी सब्जेक्ट पर है की आप घर बैठे किसी भी साइज़ का फोटो बनाकर प्रिंट करके use कर सकते है या एक निर्धारित साइज़ और KB या MB में फोटो को बनाकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते है.ये आर्टिकल उन लोगो के लिए है जिनको इसकी जानकारी नहीं है और इस आर्टिकल में बहुत ही सरल तरीके से बताया गया है बस आपको पूरा आर्टिकल बड़े ध्यान से पढ़ना है.

फोटोशॉप में पासपोर्ट साइज़ फोटो 3.5x3.5 का कैसे बनाये (passport photo in photoshop)

सबसे पहले फोटोशोप ओपन करके उसमे अपना फोटो ओपन कर ले उसके बाद निचे दिए गए पिक्चर को धयान से देखे 
photo size box
यहाँ पर सबसे पहले तो आप अपना फोटो ओपन कर ले उसके बाद फोटोशॉप के इमेज वाले आप्शन पर क्लिक करके इमेज साइज़ पर क्लिक करके उसका बॉक्स ओपन कर ले उसके बाद डॉक्यूमेंट साइज़ वाले भाग में width और height वाले भाग में जो साइज़ आपको चाहिए जैसे की आपको 3.5x3.5 साइज़ का फोटो बनाना है तो width और height वाले भाग 3.5x3.5 cm दे दीजिये और ok बटन पर क्लिक करिए आपके फोटो का साइज़ 3.5x3.5 में change हो जायेगा अगर आपको इसको प्रिंट करना हो तो blank पेज में फोटो को drag कीजिये वो 3.5x3.5 साइज़ में ही ड्रैग होकर जायेगा.

फोटोशॉप में पासपोर्ट साइज़ फोटो 3.5x4.5 का कैसे बनाये (3.5x4.5 size photo in photoshop)

इस साइज़ का फोटो बनाने का तरीका भी बिलकुल उसी तरह है जैसा ऊपर बताया गया है बस आपको width वाले भाग में साइज़ 4.5cm देना है और ok करना है बस आपके फोटो का साइज़ 3.5x4.5 हो जायेगा.अगर कोई परेशानी आती है तो ऊपर जो साइज़ बताया गया है उसको धयान से पढ़े आप सिख जायेंगे.

फोटोशॉप में पोस्टकार्ड साइज़ फोटो कैसे बनाये (post card size in photoshop)

पोस्टकार्ड साइज़ का फोटो बनाना भी ठीक उसी तरह है बस साइज़ देने का फर्क है जहा आप पासपोर्ट फोटो के लिए 3.5x3.5 साइज़ और 3.5x4.5 साइज़ देते है वहा आपको 10x15cm साइज़ देना है और प्रिंट करने के लिए आपको प्रिंट में पेपर साइज़ में 4x6 साइज़ देना है बस ये धयान रखना है की प्रिंट करने से पहले जो आपने पोस्टकार्ड साइज़ 10x15cm दिया है उसके बाद पहले print preview में जाकर फोटो को 4x6 साइज़ पेपर में देने के बाद फोटो को थोडा adjust कर ले ताकि फोटो पुरे पेपर पर प्रिंट हो.वैसे भी आप एक-दो बार प्रैक्टिस करेंगे तो सिख जायेंगे.

फोटो को कम या जादा MB या KB का कैसे बनाये (photo MB,KB size)

जब भी आप ऑनलाइन किसी जॉब का फॉर्म भरते होंगे तो आपने देखा होगा की एक निश्चित साइज़ MB या KB में फोटो सबमिट करना होता है ऐसे में आप फोटो का साइज़ कम या जादा photoshop में सेव करते वक्त आपने देखा होगा की photoshop में पूछा जाता है की इमेज को बड़े साइज़ में सेव करना है या small साइज़ में तो वह आप ये setting करके फोटो का साइज़ कम या जादा कर सकते है लेकिन कभी-कभी photoshop में भी दिक्कत आता है ऐसे टाइम में आपको गूगल में जाकर reduce photo करके सर्च करने पर बहुत सारे वेबसाइट मिले जायेंगे जहा आप फोटो का साइज़ कम या जादा कर सकते है.

अंतिम में

जब बात फोटो की आती है तो सबसे पहले दिमाग में आता है पासपोर्ट साइज़ फोटो और हम नजदीक के किसी भी फोटो स्टूडियो में जाकर फोटो निकलवा लेते है और जहा देना होता है दे देते है.मार्किट में सबसे जादा काम पासपोर्ट फोटो का ही होता है कभी-कभी a4 साइज़ का प्रिंट करना होता है तो हम लैब जाकर प्रिंट करते है.लेकिन जब फोटो साइज़ कुछ अलग ही फॉर्मेट में देना होता है तो उसके लिए अगर हमको ही बनाना है तो उसकी जानकारी लेनी पड़ती है या ऑनलाइन सबमिट करने के लिए एक निश्चित साइज़ का फोटो बनाना और सबमिट करने के लिए हमारे पास वो साइज़ बनाने का जानकारी नहीं होता ऐसे में ये आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है.दोस्तों मेरा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये हमारे ब्लॉग पर कंप्यूटर जॉब वर्क और सेल्फ बिज़नेस से रेलेटेड बहुत सारे आर्टिकल टाइम तो टाइम पब्लिश किये जाते है अगर आप उसका लाभ लेना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग https://www.jobworkidea.com/ पर विजिट करके लाभ ले सकते है. हमारे बहुत से आर्टिकल पर आप सभी का बहुत सारा प्यार और स्नेह मिल रहा है इसके लिए धन्यवाद्।





 

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

computer me hindi typing sikhne ka sabse aasan tarika कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग सिखने का सबसे आसान तरीका

 

computer me hindi typing sikhne ka sabse aasan tarika कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग सिखने का सबसे आसान तरीका


computer me hindi typing sikhne ka sabse aasan tarika (कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग सिखने का सबसे आसान तरीका)
 
कंप्यूटर में जब टाइपिंग की बात आती है तो लगभग सभी लोग कुछ न कुछ कर ही लेते है खासकर इंग्लिश टाइपिंग कोई भी एप्लीकेशन हो जैसे MS word,excel और अन्य application इनमे कोई भी इंग्लिश टाइपिंग करके प्रिंट करके अपना काम चला लेता है लेकिन जब बात हिंदी टाइपिंग की आती है तो ये काम सबके लिए आसान नहीं होता जिसने सिखा हुआ है वो तो कर सकता है लेकिन जिसने नहीं सिखा उसके लिए हिंदी टाइपिंग करना संभव ही नहीं है.

आज का हमारा ये आर्टिकल इसी सब्जेक्ट पर है की जो लोग कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग नहीं कर पाते वो बहुत ही कम टाइम में हिंदी टाइपिंग कैसे सिख सकते है और एक से दो महीने में हिंदी टाइपिंग में मास्टर हो सकते है.

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करना थोडा कठिन है क्युकी इसके लिए सबसे पहले आपको हिंदी font का चुनाव करना जरुरी है वैसे तो कंप्यूटर ही हिंदी टाइपिंग के बहुत सारे font है लेकिन मुख्य रूप से Krutidev,devlys इत्यादि जादा use किये जाते है वैसे तो इन दोनों font में काम करना लगभग एक जैसा ही है.आगे के आर्टिकल में आप ये जान जायेंगे की अगर आप न्यू है और हिंदी टाइपिंग कंप्यूटर के किसी एप्लीकेशन में करना सीखना चाहते है तो आप ये आर्टिकल पूरा पढ़े आपको पूरा हेल्प मिलेगा.

पहला स्टेप 
सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में MS Word ओपन कर ले और अपने कंप्यूटर में मौजूद हिंदी फॉण्ट सेलेक्ट कर ले और काम स्टार्ट करने से पहले आपके पास एक नोटबुक रखे जिसमे आपको नोट करना है फॉण्ट सेलेक्ट करने के बाद आपको की-बोर्ड से a से लेकर z तक के लैटर को एक-एक करके press करना है नोट-धयान रहे की-बोर्ड में CAPS LOCK बटन ऑफ रखना है आप जो भी बटन प्रेस करे उससे हिंदी का कौन सा लैटर आता है उसको नोट करना है और बहुत ही धयान से करना है अगर समझ में न आ रहा हो तो दुबारा बटन दबाकर चेक कर ले.

दूसरा स्टेप 
अब अपने की-बोर्ड का CAPS LOCK बटन ON करे और फिर से A से लेकर Z तक बटन दबाकर किस बटन से हिंदी का कौन सा लैटर आता है उसको ध्यान से नोट कर ले.

तीसरा स्टेप 
आपको सभी लेटर्स का प्रैक्टिस करना पड़ेगा याद रखिये आपको हिंदी टाइपिंग में अगर मास्टर होना है तो किस बटन से हिंदी का कौन सा लैटर आता है वो सही तरीके से आना चाहिए नहीं तो आप ठीक से नहीं सिख पाएंगे.सबसे पहले आपको इंग्लिश के छोटे लैटर से हिंदी का कौन सा लैटर आता है और फिर बड़े लैटर से हिंदी का कौन सा लैटर आता है ये सिख लेना है अगर आप ये सोचते है की ये प्रैक्टिस 1-2 दिन में हो जायेगा तो ये गलत होगा आप पहले प्रैक्टिस करे फिर बिना देखे प्रैक्टिस करे जिस भी लैटर को आप भूल जाते है या miss कर जाते है उसकी प्रैक्टिस 1 से 2 पेज में टाइप करके करे.

चौथा स्टेप
जब आपको लगे की की-बोर्ड के लेटर्स की प्रैक्टिस हो गई है तब ही आगे बढ़े यहाँ पर आपने कुछ लेटर्स तो सिख लिए लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है आपको हिंदी टाइपिंग के कुछ कोड्स भी सिखने पड़ेंगे तभी आप पूरी तरह से हिंदी टाइपिंग कर पाएंगे.हिंदी टाइपिंग के codes की लिस्ट अगर आपके पास हो तो ठीक है अगर नहीं है तो आप उसको अपने कंप्यूटर से भी नोट कर सकते है आपको उसके लिए अपने कंप्यूटर के start बटन पर क्लिक करना है और character map search करके ओपन कर लेना है जब आप ओपन कर लेंगे तो उसमे font वाले सेक्शन में आपको वही हिंदी फॉण्ट सेलेक्ट करना है जिससे आप हिंदी टाइपिंग सिख रहे है इसको समझने के लिए निचे पिक्चर में बताया गया है पिक्चर को धयान से देखे.
character map
यहाँ इस पिक्चर में बताया गया है की फॉण्ट font वाले भाग में आपको वही हिंदी फॉण्ट सेलेक्ट करना है जैसे ही आप हिंदी फॉण्ट सेलेक्ट करेंगे आपके सामने ऊपर दिए गए पिक्चर की तरह हिंदी फॉण्ट के लेटर्स आ जायेंगे अब यहाँ आपको बहुत से हिंदी लेटर्स,मात्र इत्यादी दिखाई देंगे आप जब किसी लैटर पर क्लिक करेंगे तो उसका code आपको box के निचे keystoke वाले भाग में दिखाई देगा उसको आपको अपने नोटबुक में एक-एक करके नोट करना है और इसकी भी practice आपको पूरी तरह से कर लेना है.

पाचवा स्टेप
पहले और दुसरे तरीके में आपने ये सिख लिया की की-बोर्ड के a से लेकर z तक के बटन से हिंदी के क्या-क्या लैटर आते है बाकि लैटर और मात्रा के लिए character map से जो आप सीखेंगे वो use करेंगे.character map में जो भी codes दिए गए है उनको use करने के लिए आपको सबसे पहले की-बोर्ड से Alt बटन को दबाकर रखना है और फिर उस code को दबाना है फिर alt बटन छोड़ देना है.उदाहरन के लिए अगर आपको बड़ा ऊ लिखना है तो alt दबाये रखना है और numeric key pad से 0197 प्रेस करने के बाद ऑल्ट बटन को छोड़ना है जिससे ऊ लिखा जायेगा.ऐसे ही सारे codes को उपयोग में लाना है.

अंतिम में-कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग सीखना थोडा कठिन माना गया है क्युकी इसके लिए बहुत सारे कोड्स सिखने पड़ते है लेकिन अगर आपकी जरुरत हिंदी टाइपिंग है और आपका काम इसके बिना नहीं हो सकता या इस काम को आप खुद ही सीखना चाहते है तो आप जरुर सिख सकते है हिंदी टाइपिंग का मतलब कोई डॉक्यूमेंट या कोई फॉर्मेट बनाकर उसको प्रिंट करके उपयोग में लाना.बहुत सारे सरकारी ऑफिस में पूरा काम हिंदी टाइपिंग में ही होता है या तो आप अपने सेल्फ के काम के लिए सिख ले या जॉब के लिए हिंदी टाइपिंग कर कोई नहीं जानता इसलिए सीखना चाहता है.दोस्तों मेरा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये हमारे ब्लॉग पर कंप्यूटर जॉब वर्क और सेल्फ बिज़नेस से रेलेटेड बहुत सारे आर्टिकल टाइम तो टाइम पब्लिश किये जाते है अगर आप उसका लाभ लेना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग https://www.jobworkidea.com/ पर विजिट करके लाभ ले सकते है. हमारे बहुत से आर्टिकल पर आप सभी का बहुत सारा प्यार और स्नेह मिल रहा है इसके लिए धन्यवाद्।


गुरुवार, 8 जुलाई 2021

picture manager bade kaam ka application पिक्चर मैनेजर बड़े काम का एप्लीकेशन

 

picture manager bade kaam ka application पिक्चर मेनेजर बड़े काम का एप्लीकेशन
microsoft office picture manager माइक्रोसॉफ्ट पिक्चर मेनेजर बड़े काम का एप्लीकेशन-अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है तो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में एक बहुत ही काम का एप्लीकेशन दिया होता है microsoft office picture manager ये लगभग सभी कंप्यूटर में दिया होता है क्युकी ये microsoft का प्रोडक्ट है और आज के कंप्यूटर हो या पुराने सभी कंप्यूटर में microsoft के सॉफ्टवेर ही use किये जाते है कुछ ही कंप्यूटर सिस्टम ऐसे होते है जिनमे दूसरा opearting system use किया जाता है जिनमे picture editing के लिए दूसरा सॉफ्टवेर होता है.microsoft office picture manager बड़े काम का application होता है जिससे किसी picture को अलग-अलग तरीके से edit किया जा सकता है.

आज के इस आर्टिकल में हम microsoft office picture manager के बारे में जानेगे की इसका use किस प्रकार से किया जाता है. और ये किस प्रकार से आपका काम आसान करता है.इस आर्टिकल में कुछ स्टेप को समझाने के लिए पिक्चर सहित समझाया गया है ताकि आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से कर सके.

1.picture को कट और क्लियर करने में-आज कल whatsup का चलन बहुत बढ़ गया है खास कर business में काफी सारे document और picture whatsup के माध्यम से एक दुसरे को sahre किया जाता है और उसका प्रिंट किया जाता है लेकिन picture जैसा भेजा जाता है वो न तो clear होता है और न ही correct साइज़ में होता है लोग अपने mobile कैमरे से पिक्चर क्लिक करते है और सेंड कर देते है लेकिन जिनको भी उसका प्रिंट निकलना होता है वो परेशान हो जाते है प्रिंट काफी black और clear नहीं निकलता ऐसी स्थिति में microsoft office picture manager से पिक्चर को साफ़ और correct साइज़ में सिर्फ 1 min से कम टाइम में किया जा सकता है.
microsoft office picture manager
 1.Auto Correct-ऊपर दिए गए picture में सभी option को arrow से बताया गया है अगर आपको पिक्चर को करेक्ट साइज़ में अगर काटना हो तो आप crop option को चुने जिससे जो भी पिक्चर आपने microsoft office picture manager में ओपन किया है वो सेलेक्ट हो जायेगा और आप उसको क्रॉप कर सकते है ये बड़ा ही आसान होता है.


2. Auto Correct-microsoft office picture manager में Auto Correct का use तब किया जाता है जब आपका कोई डॉक्यूमेंट या पिक्चर clear न हो Auto Correct पर बस आप क्लिक करे जिससे आपके पिक्चर पर automatic लाइट बढ़ जायेगा फिर आप उसको प्रिंट कर सकते है.

3.Auto Rotate option-microsoft office picture manager में कोई भी पिक्चर या डॉक्यूमेंट को auto roatate सिर्फ एक क्लिक से कर सकते है.कभी-कभी पिक्चर या document हमको open करने पर उल्टा होता है तो उसको सीधा करने के लिए Auto Rotate option का use करके सीधा किया जाता है.

4.Brightness and contrast-microsoft office picture manager में अगर आपको आपके पिक्चर या डॉक्यूमेंट में कलर जादा या कम करना हो तो इस tool का use किया जा सकता है कभी-कभी पिक्चर या document में कलर काफी dark या फेड होता है तो Brightness and contrast option का प्रयोग करके कलर कॉम्बिनेशन को ठीक किया जा सकता है.

5.change picture size-microsoft office picture manager में ये option बड़े काम का होता है.
microsoft office picture manager
कभी-कभी अपने देखा होगा किसी रोजगार का फॉर्म भरते वक्त या ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त आपके पासपोर्ट फोटो को एक निर्धारित साइज़ जैसे 3.5x4.5 साइज़ और 200 या 100 pixel में माँगा जाता है उस वक्त microsoft office picture manager में फोटो को resize यहाँ से किया जा सकता है.resize करने का option जैसा ऊपर पिक्चर में बताया गया है यहाँ custom width x height में आपको जो साइज़ चाहिए वो देना होता है और कितने pixel में फोटो को बनाना है वो देना होता है और आप साइज़ बना सकते है.

6.picture के size को कम करना-जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरते है तो आपने देखा होगा आपको अपने document scan करके दिए गए साइज़ में upload करना होता है microsoft office picture manager में ये काम आप resize वाले आप्शन में दिए गए percentage of original width से कर सकते है इसमें निचे दिए गए pull down arrow वाले में निचे दिए गए आप्शन में साइज़ कम करके अपने पिक्चर या डॉक्यूमेंट का साइज़ कम या जादा कर सकते है.

अंतिम में- microsoft office picture manager माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया एप्लीकेशन है जो windows operating system के साथ ही आता है इसको आपको अलग से डाउनलोड नहीं करना पड़ता.ये एक हेल्पफुल एप्लीकेशन है जो आपके काम को काफी कम समय में आसान बना देता है नहीं तो आपको photoshop में जाकर ये एडिट करना पड़ेगा और photoshop चलाना हर किसी के लिए आसान नहीं है जबकि  microsoft office picture manager को ऑपरेट करना काफी आसन है एक-दो बार use करने के बाद अप्प इसको सिख जायेंगे.दोस्तों मेरा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये हमारे ब्लॉग पर कंप्यूटर जॉब वर्क और सेल्फ बिज़नेस से रेलेटेड बहुत सारे आर्टिकल टाइम तो टाइम पब्लिश किये जाते है अगर आप उसका लाभ लेना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग https://www.jobworkidea.com/ पर विजिट करके लाभ ले सकते है. हमारे बहुत से आर्टिकल पर आप सभी का बहुत सारा प्यार और स्नेह मिल रहा है इसके लिए धन्यवाद्।








सोमवार, 10 मई 2021

printing business se paise kaise kamaye प्रिंटिंग बिज़नेस से पैसे कैसे कमाए

 

printing business


printing business se paise kaise kamaye प्रिंटिंग बिज़नेस से पैसे कैसे कमाए-बात जब सेल्फ बिज़नेस की आती है तो प्रिंटिंग बिज़नेस भी एक अच्छा अवसर है जिसको अगर सही तरीके और बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किया जाये तो एक अच्छा इनकम कमाया जा सकता है.printing business पुरातन काल से चली आ रही है और आज printing business पूरी तरह टेक्नोलॉजी से जोड़कर काफी कम समय में ज्यादा काम कैसे किया जाता है ये टेक्नोलॉजी ने साबित कर दिया है. और आज printing business को पूरी तरह से बदल दिया गया है एक समय था जब सिर्फ ऑफसेट प्रिंटिंग का उसे ज्यादा किया जाता था लेकिंन आज डिजिटल प्रिंटिंग के आने से प्रिंटिंग का काम काफी आसान हो गया है.

प्रिंटिंग क्या होता है printing kya hota hai- जब एक ही ऑब्जेक्ट की बहुत सारी कॉपी काफी कम समय में बनाई जाती है तो उस काम को प्रिंटिंग कहा जाता है. जैसे किसी सरकारी ऑफिस का कोई फॉर्म जिसका यूज़ बार-बार होता हो और उस फॉर्म का यूज़ काफी  तक किया जाना हो ऐसी अवस्था में उस फॉर्म का एक मास्टर कॉपी बनाया जाता है और डिजिटल प्रिंटिंग मशीन से उसकी हज़ारो लाखो कॉपिया काफी कम समय में बना कर रखी जाती है ताकि जरुरत पड़ने पर उसका उसे किया जा सके.

प्रिंटिंग के प्रकार type of printing- प्रिंटिंग बहुत प्रकार से की जाती है फोटोकॉपी करना भी एक प्रकार की प्रिंटिंग है किसी प्रिंटर से प्रिंट निकलना भी एक प्रिंटिंग है लेकिन आजकल डिजिटल प्रिंटिंग,ओफ़्सेट प्रिंटिंग,स्क्रीन प्रिंटिंग,फ्लेक्स प्रिंटिंग,मल्टी प्रिंटिंग और बहुत सी प्रिंटिंग आज के डिजिटल युग में आ गया है. जिसका काम करके लोग आज लाखो कमा रहे है.

१.ऑफसेट प्रिंटिंग offset printing- ओफ़्सेट प्रिंटिंग की एक भरी भरकम मशीन आती है जिसमे एक मास्टर कॉपी बनाकर उस मशीन में फीड कर दिया जाता है और उससे लाखो पेज छापे जाते है.

२. स्क्रीन प्रिंटिंग screen printing- इस प्रिंटिंग में एक लकड़ी के फ्रेम में एक कपडा जिसको बटर कपडा कहा जाता है उसमे एक बटर पेपर में कंप्यूटर से मैटर बनाकर केमिकल के जरिये उस मैटर को परदे पर उतार लिया जाता है और विभिन कलर से प्रिंटिंग की जाती है.

३. फ्लैक्स प्रिंटिंग flex printing- इस प्रिंटिंग में कमरे के साइज का मशीन यूज़ किया जाता है और प्रिंटिंग एक विशेष मटेरिअल से बने शीट पर किया जाता है जिसको फ्लेक्स शीट कहा जाता है आजकल होर्डिंग,दुकानों के नाम प्लेट,साइन बोर्ड इसी प्रिंटिंग के जरिये बनाये जाते है.

४.मल्टी प्रिंटिंग multi printing- इस प्रिंटिंग में बहुत सारे कलर की प्रिंटिंग एक साथ की जाती है पम्पलेट,शादी कार्ड इसी प्रिंटिंग के जरिये छपी जाती है.

printing business कैसे स्टार्ट करे- printing business करने से पहले इस काम का एक्सपेरिंस होना बहुत ही जरुरी है इसके लिए आप सबसे पहले किसी प्रिंटिंग सेंटर में जाकर फ्री में अपनी सेवा दे काम सीखे और जब आपको लगे की आप कर सकते है तो काम सुरु कर दे.

printing business में कितना फायदा होता है- printing business में फायदा शुरू में हो सकता है बहुत ज्यादा न हो लेकिन जैसे जैसे आप काम में माहिर हो जायेंगे और पुराने होते जायेंगे आपका कस्टमर बेस बन जाने के बाद अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है. जब आप काम सिख जाये तो सिर्फ शॉप तक ही काम न करे बल्कि सरकारी ऑफिस,प्राइवेट ऑफिस में जान पहचान बनाये और वह से लम्बा काम निकलने की कोशिश करे एक बार जान पहचान बन गई तो बहुत अच्छी आमदनी हो सकती है.

printing business में क्या सावधानियां रखनी चाहिए-printing business में खासकर अपने ग्राहकों के काम का विशेष धयान रखना जरुरी होता है उनका काम टाइम तो टाइम होना जरुरी है टाइम से काम नहीं करके देने से ग्राहक से काम छीन सकता है. प्रिंटिंग की क्वालिटी और क्वांटिटी का ख्याल रखना बेहत जरुरी है.

printing business में मटेरियल का मेल होना जरुरी-printing business में बहुत टाइप की प्रिंटिंग की जाती है जैसे पम्पलेटे,शादी के कार्ड,लेटर पद,रसीद बुक,फ्लैक्स प्रिंटिंग और बहुत सी प्रिंटिंग जिसमे कस्टमर के आर्डर के बाद काम करने के लिए मटेरियल का होना बहुत जरुरी है काम के समय मटेरियल पास में होने से काम जल्दी और सस्ता पड़ता है.

अंतिम में-printing business एक आसान बिज़नेस नहीं है इस बिज़नेस में इन्वेस्टमेंट भी काफी होता है लेकिन एक बार इन्वेस्टमेंट कर लिया और काम करने का जानकारी ले लिया तो अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है ये बिज़नेस काफी टाइम मांगता है इसलिए टाइम देना जरुरी होता है.अतिरिक्त कर्मचारी की जरुरत भी पड़ती है इसलिए साथ में स्टाफ का होना भी जरुरी है ताकि काम आसान हो सके और भी बहुत सारे चैलेंजेज आते है सुरु में लेकिन धीरे-धीरे काम आसान हो जाता है. हमारे ब्लॉग पर कंप्यूटर जॉब वर्क और सेल्फ बिज़नेस से रेलेटेड बहुत सारे आर्टिकल टाइम तो टाइम पब्लिश किये जाते है अगर आप उसका लाभ लेना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग https://www.jobworkidea.com/ पर विजिट करके लाभ ले सकते है. हमारे बहुत से आर्टिकल पर आप सभी का बहुत सारा प्यार और स्नेह मिल रहा है इसके लिए धन्यवाद्।






सोमवार, 5 अप्रैल 2021

stamp paper par typing aur print kaise kare स्टाम्प पेपर पर टाइपिंग और प्रिंट कैसे करे

  

stamp paper typing
stamp paper par typing aur print kaise kare-स्टाम्प पेपर पर टाइपिंग और प्रिंट कैसे करे- दैनिक जीवन में हम सभी को किसी न किसी काम से कोर्ट जाना पड़ता है और कोर्ट में किसी भी काम के लिए affidavit बनवाना पड़ता है और stamp paper par typing का काम कराना पड़ता है. मेरा ये आर्टिकल उन लोगो के लिए है जो स्टाम्प पेपर पर टाइपिंग वर्क कैसे किया जाता है ये जानना चाहते है या घर बैठे सीखकर अपना काम करना चाहते है.
stamp paper par typing aur print kaise kare- stamp paper par typing का काम करना इतना आसान नहीं होता सेटिंग में थोड़ी सी भी गड़बड़ हुई तो आपका stamp paper बेकार हो जायेगा और आपका नुकसान हो जायेगा इसलिए सबसे पहले सेटिंग कैसे किया जाता है उसको सिख ले फिर काम करे आज का ये आर्टिकल अगर आप न्यू है तो आपका बहुत हेल्प करेगा.

stamp paper par typing aur print kaise kare- computer job work के अंतर्गत ये काम भी जादा किया जाता है अगर आपका शॉप अगर कोर्ट के आस पास है तो या आपका personal काम है stamp पेपर का तो आप ये जानकारी लेकर कर सकते है. इसके लिए आपके पास कंप्यूटर और laser printer का होना जरुरी है अगर आपके पास कोई और प्रिंटर है तो भी चल जायेगा लेकन अगर laser printer है तो जादा अच्छा होगा.

सबसे पहले तो आपको टाइपिंग का काम कम्पलीट कर लेना है जो भी matter आप stamp paper पर प्रिंट करना चाहते है. चाहे वो हिंदी टाइपिंग हो या इंग्लिश टाइपिंग उसके बाद उस matter को स्टाम्प पेपर पर कैसे प्रिंट करना है और उसके लिए seeting कैसे करना है वो जान लेते है.

वैसे तो stamp paper का काम लोग बहुत सारे software में करते है लेकिन mai आपको pagemaker में बतावुंगा.pagemaker में stamp paper का काम करना थोडा आसान होता है. सबसे पहले तो आप टाइपिंग का काम complete कर ले अगर आपका matter हिंदी में है और अगर आपको हिंदी टाइपिंग और सेटिंग नहीं आता तो हमारे ब्लॉग पर हिंदी टाइपिंग से सम्बंधित पोस्ट है आप देख सकते है. टाइपिंग कर लेने के पश्चात मुख्य काम सेटिंग का होता है उसको समझाने के लिए सबसे पहले निचे एक पिक्चर दिया गया है उसको आप धयान से देख ले.
stamp paper par typing aur print kaise kare स्टाम्प पेपर पर टाइपिंग और प्रिंट कैसे करे
पिक्चर देखने से आपको एक आईडिया तो हो ही गया होगा यहाँ पर स्टाम्प पेपर के हिसाब से सबसे पहले आप स्टाम्प पेपर पर तो note वाला भाग है जिसमे 50 रुपये लिखा हुआ है उसकी साइज़ को नाप ले और उस नाप के हिसाब से मार्जिन छोड़ कर लिखे हुए matter को सेट कर ले. जैसे ऊपर चित्र में दिखाया गया है सेट करने के बाद आप डायरेक्ट stamp paper पर प्रिंट न करे पहले एक blank paper पर rough रफ़ प्रिंट कर ले और stamp paper को उसके समकक्ष रखकर देख ले की कही कट या फिर नोट के ऊपर तो प्रिंट नहीं आ रहा है पूरी तरह satisfy होने के बाद ही स्टाम्प paper प्रिंटर में डाल कर प्रिंट करे.

नोट-stamp paper में प्रिंट करने से पहले ये देख ले की stamp paper प्रिंटर में ठीक से डाला गया है की नहीं उसके बाद ही प्रिंट दे.

अंतिम में- stamp paper par typing का काम जायदातर कोर्ट कचहरी में जादा किया जाता है अगर आप भी ये सब काम करते है तो इस आर्टिकल से कुछ न  कुछ हेल्प जरुर मिलेगा आपको. दोस्तों हमारे ब्लॉग और आर्टिकल को आपका लगातार प्यार और स्नेह लगातार मिल रहा है. हमारा यही प्रयास है की हमारे आर्टिकल ऐसे हो जिसको पढ़कर आप जल्द से जल्द काम सिख जाये फिर भी आपको कोई प्रोब्लुम आती हो तो कमेंट करे आपको हेल्प के रूप में और आपके प्रोब्लुम को देखते हुए आर्टिकल जरुर पब्लिश किया जायेगा. आपका धन्यवाद्.

अगर आप हिंदी टाइपिंग के बारे जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को जरुर रीड करे- हिंदी टाइपिंग कैसे करे  

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे

school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे
school project par kaam kaise kare स्कूल प्रोजेक्ट का काम कैसे करे-school project और college project work के काम लगभग मिलते जुलते है इसमें काम करने का तरीका एक ही होता है लेकिन subject अलग-अलग होते है. अगर आप एक शॉप ओनर है तो आपके पास school project/college project work का काम जरुर आयेगा और ये काम आपको जो भी करने को देगा वो आपको जरुर बताएगा की उसको करवाना क्या है या उसको किस type से आप वो काम करके दोगे.

school project work- सबसे पहले हम school project work के बारे में बात करेंगे की school project work के अंतर्गत आपको किस किस प्रकार का काम मिल सकता है उसके बाद उसके बारे में details में बात करेंगे.

1. front page-स्कूल प्रोजेक्ट वर्क के अंतर्गत आपको front page बनाने का काम जरुर मिलेगा सबसे पहले आप निचे एक सैंपल देखिये तो आपको एक आईडिया जरुर लग जायेगा की front page होता क्या है और उसको बनाना कैसे है.
school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे

ऊपर दिए गए पिक्चर को देखकर आपको एक आईडिया तो जरुर हो गया होगा. ये काम आप microsoft word में कर लीजिये या तो pagemaker या तो power point में आपको जिस software की जानकारी हो उसमे कर सकते है इस पोस्ट में मै आपको एक basic idea दूंगा जिसको आप जानकार अगर आप न्यू भी है तो front page का काम कर सकते है. सबसे पहले आपको एक पेज बॉर्डर लेना है उसके बाद school/college का नाम लिख लेना है और उसको round में curve करना है curve आप microsoft word या power point में कर सकते है. मै आपको power point के माध्यम से बताता हु. powerpoint में सबसे पहले अपने पसंद एक पेज ले ले उसके बाद page के top में जिस भी स्कूल या कॉलेज का नाम डालना है उसका नाम लिख ले उसके बाद text effect में जाकर curve कर ले जैसा की निचे picture में बताया गया है.
school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे
उसके बाद आपको school/college का अगर लोगो है तो लगा दे और उसके बाद प्रोजेक्ट वर्क किस session के लिए submit किया जा रहा है उसको डाल दे. किस subject के ऊपर ये प्रोजेक्ट वर्क सबमिट किया जा रहा है उसको डाल दे. उसके निचे subject से सम्बंधित एक पिक्चर लगा दे. जैसा की निचे चित्र में बताया गया है.
school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे
पेज के footer वाले भाग में project work किस टीचर या प्रोफेसर द्वारा submit कराया जा रहा है उसको submitted to वाले section में डाल दे. submitted to के right में submitted by वाले section में स्टूडेंट अपना नाम,क्लास,रोल नंबर डाल दे. निचे दिए गए पिक्चर से आप aachi तरह से समझ सकते है.
school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे
इस  प्रकार आप  front page का काम कर सकते है.
2. project picture- खासकर school project work में पिक्चर का यूज़ जादा किया जाता है स्कूल में स्टूडेंट्स को बहुत सारे topic पर picture सबमिट करने पड़ते है और सारे स्टूडेंट पिक्चर इन्टरनेट द्वरा ही लेते है सभी स्टूडेंट के पास कंप्यूटर और प्रिंटर नहीं होता ऐसे कंडीशन में स्टूडेंट्स मार्किट में जाकर पिक्चर प्रिंट कराते  है अब मार्किट में पिक्चर प्रिंट का काम कैसे किया जाता है या कैसे करना है इस टॉपिक में यही बताया जायेगा. इसके लिए भी जो सॉफ्टवेर उसे किया जाता है वो microsoft word या power point में ही किया जाता है इस टॉपिक में microsoft word का यूज़ करके आपको बताया गया है.आपको जिस टाइप का भी पिक्चर लेना है उसको आप गूगल इमेज से डाउनलोड करके सेव कर ले फिर उसको microsoft word में कैसे सेट करना है आप निचे दिए गए पिक्चर से समझ सकते है.
school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे
यहाँ पर a4 साइज़ पेज  में सारे इमेज को सेट किया गया है.ऐसे ही आप भी सेटिंग करके project picture निकाल सकते है.

3. project picture with artical- स्कूल/कॉलेज में स्टूडेंट्स को किसी खास टॉपिक पर प्रोजेक्ट सबमिट करने को कहा जाता है ऐसे अवस्था में स्टूडेंट्स को उस सब्जेक्ट पर पुरे जानकारी के साथ project सबमिट करते है. स्टूडेंट्स को इन्टरनेट या अपने बुक्स के माध्यम से सारा डाटा collect करना पड़ता है और एक अच्छा सा प्रोजेक्ट बनाना पड़ता है. एक उदहारण से आप समझ सकते है किसी स्टूडेंट को अगर indian history के ऊपर प्रोजेक्ट मिला है तो वो इसको कैसे बनाएगा या अगर वो स्टूडेंट अपना प्रोजेक्ट अगर मार्किट में किसी को बनाने के लिए देता है तो वो कैसे बनाया जायेगा. सबसे पहले तो उस सब्जेक्ट से सम्बंधित सारा डाटा बुक्स से या इन्टरनेट से कलेक्ट किया जाता है और उसके बाद या तो आप अपने handwriting से या कंप्यूटर से टाइप करके बना सकते है निचे एक उदहारण दिया गया है उससे आप एक आईडिया ले सकते है.
school college project work par kaam kaise kare स्कूल कॉलेज प्रोजेक्ट वर्क पर काम कैसे करे
यहाँ पर सबसे पहले हैडिंग दिया गया है उसके बाद भारतीय इतिहास से सम्बंधित एक फोटो लगाया गया है और उसके बाद भारतीय इतिहास की पूरी जानकारी दी गई है तो इसी प्रकार प्रोजेक्ट वर्क का काम किया जाता है.
अंतिम में -school project और college project work का काम आप इस तरह कर सकते है. college project work में आपको एक सैंपल कॉलेज से मिल जायेगा ओल्ड स्टूडेंट अपना project work सबमिट करते है बनाकर उसके आधार पर आप मार्किट के बनवा सकते है या घर पर खुद ही बना सकते है.college project work में भी फ्रंट पेज और जो भी डाटा होता है वो जादा टाइपिंग का ही होता है.उम्मीद करता हु मेरे इस आर्टिकल से आपको कुछ हेल्प या आईडिया तो मिल ही जायेगा कंप्यूटर जॉब वर्क से रिलेटेड आर्टिकल हमारे ब्लॉग पर अपडेट किये जाते रहते है आप सभी आर्टिकल से हेल्प ले सकते है.धन्यवाद् 







रविवार, 28 मार्च 2021

hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे

 

hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे

hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे- दोस्तों मेरा नमस्कार उम्मीद है हमारे ब्लॉग के आर्टिकल आपको पसंद आ रहे होंगे आज का subject है कंप्यूटर में hindi typing का काम कैसे करे चुकी हमारा ब्लॉग computer job work पर आधारित है अर्थात computer से releted जितने भी online या offline work जिनको लोग market में अपने कस्टमर के डिमांड पर करके पैसा कमाते है. मार्किट में टाइपिंग का काम काफी किया जाता है english typing का काम तो लगभग जो कंप्यूटर चलाते है कर ही लेते है लेकिन computer hindi typing का काम हर कोई नहीं कर पाता जो भी लोग hindi typing का काम कर लेते है उनको बहुत बधाई लेकिन कुछ हमारे भाई जो computer hindi typing का काम नहीं कर पाते या जिनको कुछ भी जानकारी नहीं है मेरा ये आर्टिकल उनके काम जरुर आयेगा.

hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे- कंप्यूटर में hindi typing का काम इतना आसान नहीं होता सबसे पहले आपको hindi typing सीखनी पड़ेगी computer में hindi font होते है जैसे Kruti Dev और अन्य हिंदी फॉण्ट जिनके code और किस बटन को दबाने पर कौन सा अक्षर आता है वो सीखना पड़ता है speed बढ़ानी पड़ती है seeting सीखना पड़ता है तब कही जाकर आप market में काम कर सकते हो. क्युकी किसी भी customer को उसका काम आपको जल्द से जल्द करके देना होगा. 

hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे- कंप्यूटर में hindi typing करने के दो तरीके है एक तो आप font के हिसाब टाइपिंग सिख ले और काम करे दूसरा तरीका थोडा आसान है जिसके लिए आपको जादा मेहनत नहीं करना पड़ेगा आज मै आपको दोनों तरीके बतावुंगा.आपको बहुत ध्यान से इन तरीको को समझना पड़ेगा.

first method- आपके कंप्यूटर में microsoft word होगा उसको open कर ले font में जाकर हिंदी font और टाइपिंग size सेलेक्ट कर ले.
hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे
उसके बाद कीबोर्ड से A से लेकर Z तक के letters को press करते जाये जिससे आपको पता चल जायेगा की किस बटन से कौन सा अक्षर आता है इसको कॉपी में नोट कर ले उसके बाद keyboard में CAPS LOCK ON करे फिर की बोर्ड से A से लेकर Z तक के letters को press करते जाये जो भी अक्षर आते है उनको भी नोट कर ले CAPS LOCK ON करने से जो भी अक्षर आएंगे उनको आपको shift के साथ use करना है. hindi typing में कुछ विशेष अक्षर होते है जिनके लिए हमको कोड को सीखना पड़ेगा किस अक्षर के लिए क्या कोड होता उसकी जानकारी आपको character map से मिल जायेगा उसके लिए आप अपने कंप्यूटर के स्टार्ट बटन के ऊपर search आप्शन में जाये और वह पर character map search करे जैसा निचे चित्र में बताया गया है. फिर open करे जिससे एक बॉक्स ओपन होगा.
hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे
 character map का इस प्रकार का बॉक्स open होगा यहाँ आपको कोड कैसे use करना है आप चित्र में देखकर समझ सकते है.
hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे
यहाँ से सारे कोड नोट कर ले और hindi typing प्रक्टिस करे धीरे धीरे आप hindi typing में मास्टर हो जायेंगे और कस्टमर के हिंदी टाइपिंग का काम आसानी से कर पाएंगे.

second method- ये तरीका काफी आसान है इसके लिए सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में google input tool download करके इनस्टॉल कर ले उसके बाद आपको अपने कंप्यूटर के किसी भी सॉफ्टवेर में हिंदी टाइपिंग का काम कर सकते है. यहाँ पर मै आपको एक उदाहरन से बता देता हु. आप अपने कंप्यूटर में microsoft word open कर ले टाइपिंग साइज़ सेलेक्ट कर ले. और जो अपने google input tool download किया है वो install होने के बाद आपके taskbar में दिखाई देगा वह से आप hindi और english कभी भी माउस से click करके select कर सकते है और टाइप कर सकते है. निचे दिए गए चित्र से आप समझ सकते है.
hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे
इस method से hindi typing करना आपके लिए काफी आसान हो जायेगा hindi typing करने के दोनों तरीके अपने अपने जगह पर सही आपको जो भी अच्छा लगता है वो तरीका अपनाकर आप काम कर सकते है. दोस्तों hindi typing कैसे करना है वो तो आप जान गए अब टाइपिंग करने के बाद पेज को प्रिंट करने से पहले पैराग्राफ कैसे सेट किया जाता है उसके बारे में जान लेते है.

paragraph setting करना- यहाँ पर mai आपको paragraph setting microsoft word में बतावुगा.उदहारण के लिए आप एक एप्लीकेशन टाइप कर रहे है उसके लिए आप paragraph setting कैसे करेंगे ये देख लेते है. 
hindi typing kaise kare हिंदी टाइपिंग कैसे करे
ऊपर दिए गए चित्र में सेवा में के बाद कोम्मा दिया गया है उसके बाद इंटर करके एक बार tab बटन प्रेस करके पैराग्राफ को सेट किया गया है उसके बाद निचे फिर tab बटन प्रेस करके पैराग्राफ को सेट किया गया है ये सब आपको जानना बहुत जरुरी है जादा अच्छा होगा आपके पास बहुत सारे एप्लीकेशन फॉर्मेट होंगे उनको देखकर आप practice कर ले. वैसे भी जब आपके पास काम आयेगा तो आप hindi typing करना paragraph setting करना सिख जायेंगे.

page setup and printing- जब आप टाइप कर ले पेज सेट कर ले उसके बाद टाइप किये गए पेज को प्रिंट करना होता है उसके लिए microsoft word में प्रिंट आप्शन में जाये page setup page size a4 select करे प्रिंट कर ले.

अंत में - दोस्तों computer job work में hindi typing का काम बहुत ही important है अगर आपका computer job work का शॉप है तो वह आपको computer job work में hindi typing का काम जरुर करना पड़ेगा उसके लिए जरुरत होगी हिंदी टाइपिंग की जानकारी,पेज सेटिंग और प्रिंट करने की अगर आप न्यू है तो हमारे इस आर्टिकल से आपको कुछ तो हेल्प मिलेगा ही. हमारे ब्लॉग पर और भी computer job work से रिलेटेड पोस्ट है आप उनको पढ़कर जानकारी ले सकते है. धन्यवाद.







शुक्रवार, 26 मार्च 2021

pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.

 

pvc card


pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे- आज के दौर में aadhar card,pan card,voter id card,school card,office card और भी बहुत सारे ID card की प्रिंटिंग PVC card (Plastic card) पर की जाने लगी है और इसका काम बहुत जोरो पर है अगर आप किसी school या office से contact बना ले तो आपको बहुत सारा काम मिल जायेगा और वैसे भी आप जब मार्किट में काम करने लगते है तो लोग आपको जान जाते है और आपको ऐसे ही PVC card (Plastic card) का काम मिलने लगेगा. इस काम को करने के लिए आपको थोडा investment भी करना पड़ेगा PVC card (Plastic card) की printing मशीन लेनी पड़ेगी, blank PVC कार्ड purchase करना होगा और थोडा बहुत designing का knowledge लेना पड़ेगा वैसे तो आपको aadhar card,pan card,voter id card बनाने के लिए जादा कुछ सीखना नहीं पड़ेगा लेकिन जब आप school card,office card या किसी company या firm के staff के लिए PVC card (Plastic card) का काम करेंगे तो आपको थोडा designing सीखना पड़ेगा इसके लिए आप youtube पर जाकर knowledge ले सकते है वहा काफी tutarial आपको मिल जायेगा.

नोट - aadhar card,pan card,voter id card  या किसी भी govt कार्ड का काम करने से पहले आपको इस बात का धयान जरुर रखना है की aadhar card,pan card,voter id card printing  का काम आप कर तो जरुर सकते है लेकिन किसी भी सरकारी दस्तावेज या govt of india से जारी card में आप editing नहीं कर सकते तो आपको इस बात का विशेष धयान रखना है नहीं तो आप मुसीबत में फस सकते है.

 PVC card (Plastic card) का काम प्रारंभ करने के लिए आपको निचे दिए गए संसाधनों की जरुरत पड़ेगी. 
1.PVC card (Plastic card) printing printer- आजकल मार्किट में PVC card (Plastic card) printing printer के लिए बहुत से प्रिंटर मौजूद है लेकिन मार्किट में जो मुख्य रूप से जो प्रिंटर use किया जाता है वो है EPSON L805 आपको आपके हिसाब से जो भी प्रिंटर suitable लगता है आप ले सकते है. मेरे केस में मै आपको EPSON L805 के बारे में बतावुंगा.
 
2.दूसरी चीज जो सबसे important है वो है PVC card (Plastic card) Tray की जिसमे PVC card (Plastic card) को रखकर print किया जाता है. अगर आप नहीं जानते की PVC card (Plastic card) Tray कैसा होता है तो आप उसका पिक्चर निचे देख सकते है.
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.

3. तीसरी चीज आपके computer में कम से कम photoshop cs2 version का software होना जरुरी है पुराना version हो तो भी काम चल जायेगा लेकिन photoshop cs2 version हो तो जादा अच्छा रहेगा.

4. चौथी चीज जो आपके पास होगी लेकिन अगर नहीं है तो जरुर ले ले इसके बारे में पिछले आर्टिकल में मै आपको बता चूका हु आपके पास एक all in one प्रिंटर का होना जरुरी है जिससे आप scan करने का काम कर सके क्युकी आपके पास बहुत सारे ऐसे कस्टमर आएंगे जो अपना aadhar card,pan card,voter id card,school card,office card लेकर आएंगे तो उनके कार्ड को स्कैन करके ही आप  PVC card (Plastic card) बना पाएंगे 
PVC card (Plastic card) का कार्य कैसे करे- अब हम आपको ये बताएँगे की आप इसका कार्य कैसे करेंगे जब आप PVC card (Plastic card) printer purchase करेंगे तो आपको प्रिंटर के साथ एक CD भी मिलेगा जिसमे PVC card (Plastic card) को प्रिंट करने के लिए photoshop में प्रिंट करने के लिए एक पेज पर PVC card (Plastic card) को सेट करने के लिए सेट किया हुआ photoshop file मिलेगा जिसको आपको अपने कंप्यूटर में लेना है और photoshop में ओपन कर लेना है वो फॉर्मेट कैसा होता है निचे आप पिक्चर में देख सकते है.
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
इस format में आप object को ऐड करके प्रिंट कर सकते है. आप जिस डॉक्यूमेंट को जैसे की aadhar card,pan card,voter id card,school card,office card आपको जो कार्ड प्रिंट करना है सबसे पहले उसको aachi तरह स्कैन कर ले फिर उसमे colour,light,brightness,contract aachi तरह सेट कर ले फिर फॉर्मेट में सेट करके प्रिंट करे.
एक example के जरिये मै आपको बताऊंगा की आप aadhar card में किस तरह colour,light,brightness,contract सेट करके प्रिंट कर सकते है. सबसे पहले आप aadhar card scan करके कंप्यूटर में ले ले 
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
उसके बाद image मेनू में लेवल पर क्लिक करेंगे जिससे उसका box screen पर आ जायेगा इस बॉक्स में लेवल बढाने घटाने वाले पॉइंटर को आगे पीछे करके आपको कार्ड पर brightness और कलर सेट कर लेना है उसके बाद लोगो, नाम एरिया, फोटो सभी को retengalure markque tool से अलग अलग सेलेक्ट करके थोडा dark करना जरुरी है तभी प्रिंट सही आयेगा जैसा निचे पिक्चर में बताया गया है.
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
कार्ड में achi तरह सेटिंग करने के बाद आपको जो प्रिंट फॉर्मेट है उसमे aadhar card या जो भी कार्ड आप प्रिंट कर रहे हो उसको सेट कर ले. आपना प्रिंटर स्टार्ट करे और उसमे PVC card (Plastic card) Tray को सेट करे. याद रखे PVC card (Plastic card) Tray में दो कार्ड रखने का slot मिलता है उसमे ऊपर वाले स्लॉट में एक blank  PVC card (Plastic card) जरुर रखे प्रिंट आपको 2nd स्लॉट में ही प्रिंटर करेगा लेकिन आपको ऊपर वाले स्लॉट में भी एक blank  PVC card (Plastic card) जरुर रखना है.आप निचे पिक्चर देखकर भी  समझ सकते है. 
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
अब इस ट्रे को में कैसे सेट किया जाता है वो भी आप पिक्चर के माध्यम से देख सकते है.
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.

pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
पूरी seeting करने के बाद मुख्य काम प्रिंटिंग का आता है जिसमे आपको बहुत ही धयान से printing सेटिंग करनी होती है सही सेटिंग नहीं होने पर आपके कार्ड पर प्रिंट फिक्का आ सकता है या प्रिंटर में error आ सकता है.
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
प्रिंटिंग के लिए पेज साइज़ a4 सेट करे quality में हमेशा best photo सेलेक्ट करे paper option में source और type option में CD/DVD ही सेलेक्ट करे जैसा निचे पिक्चर में बताया गया है.
pvc card printing ka kaam kaise kare (plastic card) पी.वी.सी. कार्ड प्रिंटिंग का काम कैसे करे.
उसके बाद OK press करे और प्रिंट कर ले.
अंतिम में - दोस्तों सुरुवात में आपको PVC card (Plastic card) printing के काम में काफी दिक्कत आ सकती है कभी प्रिंटर error और कभी सेटिंग को लेकर आप परेसान हो सकते है. लेकिन जैसे जैसे आप काम करते जायेंगे आप सब कुछ सिख जायेंगे. उम्मीद करता हु मेरा ये आर्टिकल आपको पसंद जरुर आया होगा मेरे सभी आर्टिकल से आपको कुछ न कुछ हेल्प जरुर मिलेगा.हमारे ब्लॉग पर कंप्यूटर जॉब वर्क से रिलेटेड और कंप्यूटर से रिलेटेड आपको और भी पोस्ट मिल जायेंगे जो आपके काम को आसान  बनायेंगे धन्यवाद्.







 


बुधवार, 24 मार्च 2021

passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

 

passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

passport photo kaise banaye- दोस्तों नमस्कार मेरे न्यू आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है दोस्तों आज हम जानेगे की passport photo अपने कस्टमर 5 से 10 मिनट के अंदर बना के कैसे दे passport photo का काम बहुत ही फायेदेमंद होता है अगर आपकी शॉप अभी न्यू है तो सुरुवात में आपको फोटो का काम कुछ काम ही मिलेगा लेकिन जैसे जैसे आपकी शॉप पुराणी होती जाएगी लोग आपको जानने लगेंगे तो अच्छा काम मिलने लगेगा इस काम में फायदा अच्छा होता है. चलिए जानते passport photo का काम आप कैसे कर सकते है और कम से कम समय में आप passport photo कैसे बना सकते है.

आप अपने शॉप में जो भी कैमरा उपयोग करते हो उससे कस्टमर का फोटो खीच ले passport photo का वर्क अगर आप कर रहे है तो photo खीचने के लिए अपने lab जरुर बनाया होगा आपके लैब में light प्रॉपर रूप से होना चाहिए background me चाहे दिवार हो या आपने पर्दा लगाया हो उसका कलर लाइट होना चाहिए लाइट्स लगाने का डायरेक्शन ऐसा होना चाहिए की बैकग्राउंड में शैडो (परछाई) नहीं आना चाहिए.

photo लेने के बाद उसको आप अपने कंप्यूटर में ले ले. passport photo हो या बड़ा photo उसका editing photoshop software में किया जाता है आपके पास photoshop का cs2 version या उससे latest version होना ही chaiye पुराना version से भी काम चल जायेगा लेकिन कम से काम photoshop cs2 version होना ही चाहिए.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

फोटो photoshop में ओपन करने के बाद आप corp tool को 
ले और photo में कितना हिस्सा आपको लेना है उसको सलेक्ट कर ले. जैसा पिक्चर में बताया गया है.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

सेलेक्ट करने के बाद enter press करे जिससे जितना फोटो आपने सेलेक्ट किया है वो कट हो जायेगा. अगर background आपको वैसा ही रखना है जैसा है तो ठीक है अगर आपको background कलर change करना है तो आगे बताये गए step को फॉलो करे.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

सबसे पहले आप magic wand tool को select करे जैसा ऊपर चित्र में बताया गया है फिर photo के background पे क्लिक करे जिससे फोटो का बैकग्राउंड select हो जायेगा अगर फोटो का background पूरी तरह सेलेक्ट नहीं होता तो आप shift button दबाकर select करे. उसके बाद आपको जैसा कलर बैकग्राउंड में chahiye उसके लिए आपको foreground & background कलर change करने वाले आप्शन में जैसा ऊपर चित्र में बताया गया है colour change कर ले. उसके बाद keyboard से delete button प्रेस करे जिससे आपके फोटो का background change हो जायेगा.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

फोटो का background change करने के बाद सबसे मुख्य काम होता है फोटो के face को साफ़ करना या clear करना ताकि फोटो का print clear aye. क्युकी कस्टमर को फोटो बिलकुल क्लियर और साफ़ देना जरुरी है. चलिए अब जानते है फोटो को साफ़ कैसे करे. ये काम काफी आसान है बस आपको थोडा आगे का स्टेप धयान से समझना होगा. इसके लिए आपको brush tool का प्रयोग करना होगा. सबसे पहले फोटो को zoom tool से बड़ा कर ले जैसा की निचे चित्र में बताया गया है. 
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

zoom करने के बाद आप brush tool पे क्लिक करे सबसे ऊपर आपको brush tool का setting आप्शन नज़र आयेगा वह पर आपको opacity वाले भाग में 25% सेट करना है. अगर आपको समझ में नहीं आ रहा तो निचे picture में बताया गया है.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

brush tool opacity की सेटिंग करने के बाद आपको कीबोर्ड का alt बटन दबाये रखना है और माउस को picture के उस भाग पर क्लिक करना है जहा picture काफी साफ़ आपको लगता हो click करने के बाद आपको alt button छोड़ देना है और पुरे पिक्चर को full ज़ूम करके पिक्चर पर ड्रैग करके फोटो को साफ़ करना है. ये काम आप hair,eye bro के लिए भी कर सकते है लेकिन ये धयान रखना होगा की hair,eyebrow जहा जादा ब्लैक हो वह alt के दबाकर माउस क्लिक कर ले फिर हेयर और eyebrow को recolour करे.

फोटो को साफ़ करने के बाद उसको प्रिंट कैसे करना है ये जान लेते है प्रिंट करने से पहले फोटो को passport size देना जरुरी है उसके लिए आप photoshop के image option के image size विकल्प पर क्लिक करे.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

image साइज़ वाले भाग में आपको passport photo की साइज़ कैसे देनी है उसके लिए निचे picture में बताया गया है वैसे तो passport photo की साइज़ 3.5 बाई 3.5 cm या 3.5 बाई 4.5 cm की जाती है लेकिन आपको जिस साइज़ का फोटो बनाना है निचे पिक्चर में देखकर आप दे सकते है.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

साइज़ देने के बाद आप ok button पर क्लिक करेंगे तो आपका पिक्चर उस साइज़ का हो जायेगा.अब बारी आती है प्रिंट करने की उसके लिए आप photoshop में file के न्यू पेज वाले आप्शन पे क्लिक करे आपके सामने ऐसा बॉक्स आ जायेगा यहाँ preset वाले आप्शन में आपको पेज साइज़ सेलेक्ट करना है आप चाहे 4x6 साइज़ ले या a4 वैसा आप ले ले फिर निचे background content वाले option में आप white रखे और ok बटन प्रेस कर दे आपके सामने निर्धारित साइज़ का पेज आ जायेगा. जैसा पिक्चर में दिखाया गया है.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

यहाँ पर आपको पिक्चर को माउस पॉइंटर से खीचकर वाइट पेज पर ड्रैग करके ले जाना है जिससे आपका पिक्चर निर्धारित साइज़ में दिखेगा आब आपको पिक्चर को ड्रैग करके पुरे पेज में सेट कर लेना है जैसा निचे चित्र में बताया गया है. पिक्चर को alt key दबाकर ड्रैग करने से बहुत सारी कॉपी बनाई आती है.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

अब आप जो प्रिंटर यूज़ करते है उसको स्टार्ट करे और उसमे photo पेपर dal दे. photoshop के file menu में जाये print preview पर click करे यहाँ जो बॉक्स open होगा उसमे पेज सेटअप आप्शन पर क्लिक करे यहाँ पर पेज साइज़ 4x6 या a4 जो भी आप paper साइज़ use कर रहे है select करे. preview वाले भाग में centre image cheak box पर box select hoga उसको हटा दे फिर पिक्चर को पेज पर ठीक से सेट करे. 
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

सेट करने के बाद प्रिंट पर क्लिक करे अब अपना प्रिंटर सेलेक्ट करे properties पर जाये पेपर साइज़ cheak करे पेपर टाइप सेलेक्ट करे quality वाले option में हमेशा बेस्ट या हाई quality ही सेलेक्ट करे.
passport photo kaise banaye पासपोर्ट फोटो कैसे बनाये

इसके बाद ok प्रेस करे और प्रिंट पर क्लिक करके प्रिंट कर ले.
अंतिम में :- दोस्तों ये था passport photo बनाने और print करने का पूरा step by step पूरा प्रोसेस अगर आप न्यू है तो सुरु में आपको दिक्कत आ सकती है सभी को आती है लेकिन जैसे जैसे आप प्रैक्टिस करते जायेंगे काम करते जायेंगे आप बहुत जल्दी सिख जायेंगे. उम्मीद है दोस्तों मेरा ये आर्टिकल आपको पसंद जरुर आया होगा. हमारे ब्लॉग पर आपको और भी अर्क्टिकल आपके काम को आसान बनाने में सहायक होगा धन्यवाद्.