ट्रेवल एजेंसी डालकर पैसे कैसे कमाए travel agency dalkar paise kaise kamaye- travel agency एक शानदार पैसे कमाने का अवसर है अगर आप कोई बिज़नेस डालने की सोच रहे है तो travel agency आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. हालांकि कोई भी बिज़नेस आसान नहीं होता हर काम इतना आसान होता तो पैसा कमाने के लिए लोग इतनी मेहनत नहीं करते वैसे ही travel agency का काम इतना आसान तो नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं है एक बार आपने इसका काम सीख लिया तो आप एक अच्छा पैसा बना सकते है हालांकि अभी कोरोना की वजह से पूरी दुनिया परेशान है पूरी दुनिया में अभी ट्रैवेलिंग का बिज़नेस ठंडा है लेकिन हालात एक न एक दिन अच्छे हो जायेंगे और travel agency का बिज़नेस अपनी पटरी पर वापस आ जायेगा।
travel agency बिज़नेस क्या है- पूरी दुनिया में लोग अपने काम और अन्य वजह से एक जगह से दूसरी जगह एक देश से दूसरे देश आना-जाना करते है और आने जाने के लिए बस,ट्रेन,ऐरोप्लेन और अन्य संसाधनों का उपयोग करते करते है, होटल्स में रुकते है,बस,ट्रेन,ऐरोप्लेन,होटल्स और अन्य संसाधनों का उपयोग करने के लिए वो टिकट बुक करते है. सभी लोग चाहते है की घर बैठे उनका बस,ट्रेन,ऐरोप्लेन,होटल्स में टिकट बुक जाये और उनका टाइम बच जाये इसके लिए वो travel agency में जाकर या फ़ोन जरिये टिकट्स बुक करते है. इसके एवज में travel agency वाले को कुछ कमीशन मिलता है. यही travel agency बिज़नेस है. जिसको स्टार्ट करके आप पैसा बना सकते है।
Travel agency Business services- travel agency बिज़नेस में निम्न रूप से Hotel Booking,Bus Booking,Train Booking,Flight Booking का काम किया जाता है.
Travel agency Business कैसे स्टार्ट किया जा सकता है- Travel agency Business स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले आपको किसी प्राइवेट कंपनी से Travel agency फ्रैंचाइज़ी लेना होगा जिसमे आपको कुछ खर्च भी करना पड़ेगा उसके बाद आपको एक शॉप डालना होगा याद रखे शॉप किसी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के आस पास हो तो ज्यादा अच्छा होगा वह आपको शुरुवाती दिनों ही अच्छा काम मिलने लगेगा।
Travel agency बिज़नेस को profitable कैसे बनाये- Travel agency बिज़नेस को profitable बनाने के लिए आपको Hotel Booking,Bus Booking,Train Booking,Flight Booking सभी का काम का काम करना होगा ऐसा ऐसा न हो की आप सिर्फ 1-2 सर्विस पे ही काम करे बल्कि सभी सर्विस पे काम करे ताकि आपके कस्टमर को और कही न जाना पड़े Travel से सम्बंधित सारा काम आपके कस्टमर का आपके पास ही जाये। कस्टमर से रिलेशन बनाये रखे जो कस्टमर continue travel करते है उनका रिकॉर्ड रखे और उनका काम टाइम से करते रहे. अगर आप रेगुलर 50 से 100 कस्टमर बना ले तो आपको अच्छी आमदनी हो जाएगी।
Travel agency बिज़नेस में किन बातो का रखे धयान- Travel agency बिज़नेस हो या कोई भी बिज़नेस अपने कस्टमर का ख्याल रखना बहुत जरुरी है आपका कस्टमर अगर बुकिंग कराता है तो उसको आपके वजह से कोई परेशानी न हो. आपको अपने बिज़नेस का धयान भी रखना होगा की नुकसान न हो.
hotel booking- लोग summer में ज्यादा छुट्टिया बिताने के लिए बाहर जाते है माना की कोई कस्टमर आपके पास ट्रैन या हवाई टिकट के लिए आता है तो आपको उसको टिकट बुकिंग के साथ हॉलिडे पैकेज के बारे में बताना है जिससे हो सकता हो सकता है वो आपसे कोई हॉलिडे पैकेज ले ले. जिससे आपका एक्स्ट्रा कमाई होगा।
train ticket booking- आज के टाइम में travel करने का सबसे सस्ता तरीका ट्रैन का है जिसमे ज्यादा लोग सफर करते है ऐसे में ट्रैन टिकट बुकिंग का काम अच्छा होता है एक अच्छा customer base और एक अच्छे customer relationship से अच्छे पैसे कमाये जा सकते है.
bus ticket booking- बस टिकट बुकिंग का काम भी आजकल ऑनलाइन किया जा रहा है आप घर बैठे टिकट बुक कर सकते है या किसी ट्रेवल एजेंसी में जाकर करा सकते है बहुत सरे लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाते या ऑनलाइन पेमेंट करना उनको नहीं आता इसलिए ट्रेवल एजेंसी जाकर बुकिंग कराते है.
flight booking- flight booking का काम आज जोरो पर है एक टाइम था एक आम आदमी के लिए flight में सफर करना काफी मॅहगा था लेकिन आजकल एक आम आदमी भी flight में travel कर रहा है वजह है टाइम का लोग टाइम के आगे पैसा नहीं देखते ऐसे में एक flight booking का काम travel agency के द्वारा किया जा रहा है.
अंतिम में- travel agency का काम आज जोरो पर है लोग इसका काम करके अच्छी आमदनी कर रहे है जितने भी लोग ये काम कर रहे है शुरू में वे भी काम ठीक से नहीं जानते थे लेकिन वक़्त के साथ-साथ उन्होंने सब सीखा और आज उनके पास एक अच्छा customer base है customer के साथ उनकी अच्छी रिलेशनशिप है जिसके कारण वे अच्छी आमदनी कर रहे है. आप भी कर सकते है अगर आप करना चाहे तो. दोस्तों मेरा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये और हमारे वेबसाइट https://www.jobworkidea.com पर कंप्यूटर जॉब वर्क और बिज़नेस आईडिया से सम्बंधित आर्टिकल टाइम तो टाइम पब्लिश किया जाता है आप उनसे हेल्प लेकर अपना काम आसान कर सकते है. धन्यवाद्।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box